आदित्यपुर : गुरुवार को आदित्यपुर के विभिन्न हिस्सों में करीब तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल आदित्यपु-1 के अंतर्गत सालडीह स्थित विद्युत शक्ति उपकेन्द्र के 11केवी फीडर में केईआइ द्वारा केबल चार्ज, लाइन मरम्मत तथा रखरखाव (जम्पर, पेड़ की डाली छंटाई, ट्रांसफॉर्मर, एबी स्विच, कनेक्टर इत्यादि) करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. अतः सुबह 07.00 से 10.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, उनमें सल्डीह बस्ती, संजय नगर, मांझी टोला, एलआइसी कॉलोनी आदि इलाके शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
विभाग की ओर से बताया गया है कि अति आवश्यक होने के कारण ऐसा किया जा रहा है. इसके अलावा विधुत सम्बन्धित जानकारी या विशेष परिस्थिति में आदित्यपुर-1 के सहायक विद्युत अभियंता से मोबाइल नंबर 9431135929 या कनीय विद्युत अभियंता से मोबाइल नंबर 9431135950 पर संपर्क किया जा सकता है. इनके अलावा नियंत्रण कक्ष से मोबाइल नंबर 8434659950 पर भी संपर्क किया जा सकता है.




