जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके के पटमदा निवासी से साकची ऑटो स्टैंड में मारपीट कर पैसे की छिनतई की गयी है. घटना गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे की है. वहीं पीड़ित मजदूर मनोरथ महतो (30) को ऑटो चालकों ने मारपीट कर सिर भी फोड़ दिया है. मजदूर मनोरथ ने बताया कि वह पटमदा का रहने वाला है. रोज सुबह साकची होते हुए सोनारी जाते है और वहां पर मजदूरी करते है. रोज की तरह गुरुवार को भी वह साकची ऑटो स्टैंड में ऑटो का इंतेजार कर रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
इसी बीच एक ऑटो ने सोनारी पहुंचाने का भाड़ा 20 रुपये बताया. तभी वहां दूसरी ऑटो आ पहुंची, जिसने सोनारी का भाड़ा 15 रुपये ही बताया. इसी को लेकर मनोरथ का ऑटो वाले के साथ विवाद हो गया. ऑटो वाले कल्लू समेत अन्य 10 ऑटो वाले मनोरथ समेत उनके साथी को खिचकर टेपों से बाहर किया और केवल मनोरथ के साथ ही मारपीट करने लगे. वहीं उनके पास से 10 हजार रुपये भी छीन लिए गये है और जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. मामले को लेकर मनोरथ ने साकची थाना में एफआइआर दर्ज करवाया है.




