
चाकुलिया : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 16 अगस्त संध्या 5:00 बजे रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल द्वारा एक रात्रि भोजन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पद्मश्री लेडी टार्जन जमुना टुडू भी शामिल हुई. पद्मश्री जमुना टुडू ने 15 अगस्त के शुभकामनाओं के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर स्वागत किया. साथ में उपस्थित झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ शिष्टाचार भेट की. उक्त कार्यक्रम में झारखंड राज के विपक्ष के नेता एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, झारखंड के डीजीपी और रांची के डीआईजी, आईजी समेत अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे.




