रामगोपाल जेना / बंदगांव : कराईकेला पंचायत के सुप्रसिद्ध आहार बांध के शिव मंदिर में श्रावण महीने के अवसर पर अंतिम रविवार को आहार बांध बजरंग अखाड़ा समिति के सौजन्य से भगवान शिव की विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर महाभण्डारा का आयोजन किया गया. इस आयोजन में 64 मौजा के शिव भक्तों ने उपस्थित होकर महाभण्डारा में प्रसाद ग्रहण किया. महाभण्डारा कार्यक्रम का उद्घाटन पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण कर किया. रविवार की शाम स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन की भी प्रस्तुति दी गई. समिति के अध्यक्ष बाबनाथ सारंगी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण माह के अवसर पर शिव मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ लगती है. (नीचे भी पढ़ें)
यहां भव्य रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है. भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है एवं भंडारा का आयोजन होता है. कार्यक्रम में डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि यह आहार बाबा शिवालय बहुत ही धार्मिक एवं पवित्र स्थल है. यहां पांच देवता की पूजा होने के कारण यहां भक्तों का सालों भर भीड़ रहती है. इस देवस्थान का एवं आहार बांध का सौंदर्यकरण करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इसके लिये डिसी से मुलाकात कर यहां का विकास करने की मांग की जायेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष बाबनाथ सारंगी, देउरी मुकुन्द नायक, तुलसी महतो, गणेश साहू ,शंकर महापात्र,शभु महापात्र,अभी बारीक,विजय मंडल का अहम योगदान रहा. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित थे.



