• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 15, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur ex mla inspection – बिरसानगर में निर्माणाधीन पीएम आवास के औचक निरीक्षण में पहुंचे पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, मिली कई खामियां, डीसी और जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी से जांच कर कार्रवाई करने की अपील

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बिरसानगर में तैयार हो रही हाउसिंग सोसाईटी में बन रहे फ्लैट्स में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने रविवार को औचक निरीक्षण करते हुए अनियमितता और भ्रष्टाचार को उजागर किया. जमशेदपुर में किफायती आवास परियोजना जी+8 संरचना के अनुरूप 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवास का निर्माण कार्य चल रहा है. जिसमें अबतक 7372 आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 3836 दूसरे चरण में 834 लाभुकों और तीसरे चरण में 696 लाभुकों को लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटन की दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है वहीं आवास (फ्लैट) का निर्माण कार्य भी जोर-शोर से चल रहा है. इनमें से कुछ को दीपावली तक गृह प्रवेश कराने का लक्ष्य स्थानीय प्रशासन ने तय किया था. लेकिन अब इस योजना में गड़बड़ी और भारी अनियमितता सामने आये हैं.
लाभुकों से मिली शिकायत पर कुणाल षाडंगी ने किया औचक निरीक्षण – केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य शहरी गरीबों के आवासीय आवश्यकता को पूरा करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की महत्वकांशी योजनाओं में से एक यह योजना गरीबों को अपना मकान दिलाने के लिए लक्षित है. वैसे लाभुक जिन्हें लॉटरी में आवास आवंटित हो चुकी है वे लगातार निर्माण की गुणवत्ता पर शिकायत कर रहे थें. लाभुकों एवं स्थानीय भाजपा नेताओं के आग्रह पर पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने रविवार को स्थानीय भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं संग निर्माण स्थान का औचक निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़ें)

कई अनियमितता और भ्रष्टाचार उजागर : रविवार को बिरसानगर में निर्माणाधीन पीएम आवास (शहरी) के औचक निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं और भ्रष्टाचार सामने आया है. निरीक्षण के दौरान सबसे पहले निर्माण में इस्तेमाल हो रही घटिया क्वालिटी के काले ईंट और दोयम दर्जे की निर्माण सामग्रियों पर सवाल उठाते हुए कुणाल षाडंगी ने मौके से ही उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार को अवगत कराया और कार्रवाई का आग्रह किया. इसके साथ ही ठेकेदार द्वारा वर्कऑर्डर और बीओक्यु के मानदंडों को बदलकर अपने मनमर्जी से निर्माण पूरा करने की शिकायत सामने आया है.
बगैर प्लास्टर के दीवारों पर चढ़ा दिया पुट्टी, भड़के कुणाल षाडंगी : निरीक्षण के क्रम में कुणाल षाडंगी ने कुछ फ़्लैट का अवलोकन किया जिसमें कई खामियां दिखी है. निर्माण में खराब क्वालिटी के ईंटों के प्रयोग के अलावे बड़ा भ्रष्टाचार यह था की दीवारों पर बगैर प्लास्टर के ही पुट्टी या प्लास्टर ऑफ पेरिस चढ़ा दिये गये हैं. आनन फानन में फ्लैट का काम पूरा करने की होड़ में संबंधित ठेकेदार ने बड़े स्तर पर गड़बड़ी को अंजाम दिया है. बगैर प्लास्टर के फ्लैट की दीवारें कितनी मज़बूत होंगे यह सोचनीय है. मौके पर ही ठेकेदार के प्रतिनिधि ने बताया की बगैर प्लास्टर के काम करने की अनुमति जुडको द्वारा मिली है. उसने बताया की दीवारों में क्रैक नहीं हो इसके लिए प्लास्टर नहीं किया जा रहा. फ़ौरन ही यह झूठ तब उजागर हो गई जब पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने सवाल किया कि क्या इसकी लिखित अनुमति जुडको ने संवेदक को दिया है? इसके जवाब में ठेकेदार के प्रतिनिधि ने बताया की कोई लिखित अनुमति नहीं है. मौके से ही कुणाल ने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को कॉल किया और इस आशय में सवाल किया. विशेष पदाधिकारी ने भी ठेकेदार के प्रतिनिधि के दावों को गलत बताते हुए जांच कराने की बात कही.
उपायुक्त और जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से शिकायत :  इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने मौके से ही जिला उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री और जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को दूरभाष द्वारा अवगत कराया. कुणाल ने मांग किया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के ड्रीम प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार द्वारा पलिता लगाने में जुटे लोगों पर जांचोपरांत नियमसंगत कार्रवाई होनी चाहिए. मांग किया की लापरवाह संवेदकों को अविलंब ब्लैक लिस्ट करने के साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर निगरानी रखी जाये. कुणाल षाडंगी ने उपायुक्त से स्वयं पीएम आवास निर्माण का औचक निरीक्षण करने का आग्रह किया ताकि गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.
इस दौरान मौजूद रहें भाजपाई : कुणाल षाडंगी संग विशेष रूप से पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, जिला कार्यसमिति सदस्य पप्पू मिश्रा, महेंद्र प्रसाद, राजकिशोर सहित बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, उपाध्यक्ष अनूप सिंह, टेल्को मंडल भाजयुमो के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा सहित भाजपा घोड़ाबंधा मंडल के नेता पंकज मिश्रा, अशोक स्वामी, प्रकाश ठाकुर, हृतिक घोष सहित अन्य मौजूद थें.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur police anti riot moc drill : जमशेदपुर पुलिस ने किया दंगा-रोधी मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
खबर

Jamshedpur police anti riot moc drill : जमशेदपुर पुलिस ने किया दंगा-रोधी मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

July 15, 2026
Jamshedpur scrap dealer arrested :  डीजीजीआइ की टीम ने स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को किया गिरफ्तार, फर्जी बिलों के जरिये टैक्स चोरी का है आरोप, डीजीजीआइ की टीम मामले के हर पहलू की कर रही जांच

West singhbhum cycle distribution : जगन्नाथपुर प्रखंड में “उन्नति का पहिया” योजना के तहत बच्चों में साइकिलें वितरित, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी रहे शामिल, बच्चों को शिक्षा हासिल करने की दी हिदायत

Next Post

West Singhbhum - चक्रधरपुर में एकल ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र करंजो ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, सुरक्षा का लिया वचन

Tata steel pays homage to sir dorabji tata - टाटा संस के चेयरमैन सर दोराबजी टाटा को टाटा स्टील ने दी श्रद्धांजलि, कॉमिक बुक की लांच, सर दोराबजी के जीवन को किया गया याद, देखिये - video

Jamshedpur suicide - जुगसलाई रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर व्यक्ति ने दे दी जान, पारिवारिक विवाद को लेकर घर से था लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur police anti riot moc drill : जमशेदपुर पुलिस ने किया दंगा-रोधी मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

Jamshedpur scrap dealer arrested :  डीजीजीआइ की टीम ने स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को किया गिरफ्तार, फर्जी बिलों के जरिये टैक्स चोरी का है आरोप, डीजीजीआइ की टीम मामले के हर पहलू की कर रही जांच

West singhbhum cycle distribution : जगन्नाथपुर प्रखंड में “उन्नति का पहिया” योजना के तहत बच्चों में साइकिलें वितरित, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी रहे शामिल, बच्चों को शिक्षा हासिल करने की दी हिदायत

Jamshedpur rural road blocked due to tuskers : चाकुलिया – मटिहाना मुख्य सड़क पर आ पहुंचा चार हाथियों का दल, सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए हुआ ठप, देखें video

Xavier public school dorkasai : विश्व युवा कौशल दिवस पर जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में ओलंपियाड आयोजित, विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur police anti riot moc drill : जमशेदपुर पुलिस ने किया दंगा-रोधी मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

Jamshedpur scrap dealer arrested :  डीजीजीआइ की टीम ने स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को किया गिरफ्तार, फर्जी बिलों के जरिये टैक्स चोरी का है आरोप, डीजीजीआइ की टीम मामले के हर पहलू की कर रही जांच

West singhbhum cycle distribution : जगन्नाथपुर प्रखंड में “उन्नति का पहिया” योजना के तहत बच्चों में साइकिलें वितरित, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी रहे शामिल, बच्चों को शिक्षा हासिल करने की दी हिदायत

Jamshedpur rural road blocked due to tuskers : चाकुलिया – मटिहाना मुख्य सड़क पर आ पहुंचा चार हाथियों का दल, सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए हुआ ठप, देखें video

Xavier public school dorkasai : विश्व युवा कौशल दिवस पर जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में ओलंपियाड आयोजित, विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Xavier public school govindpur : गोविंदपुर जेवियर पब्लिक स्कूल में मना विश्व युवा कौशल दिवस, गणित ओलंपियाड में मेधावी बच्चों को मिले पुरस्कार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News