चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल महिला समिति करंजो के द्वारा रक्षा बंधन का त्योहार बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. महिला समिति की अध्यक्ष नीतू साहू ने कहा कि रक्षा बंधन भाई बहनों का पवित्र त्योहार है, इसलिए आज वे उन भाइयों को राखी बांधने आयी है जो उनकी रक्षा के लिए 24 घंटे तैनात रहते है. पुलिसकर्मी भाइयों की सुनी कलाइयों में सुंदर राखी बांधते हुए उनकी खुशी व लंबी उम्र की कामना करते है. भाइयों को भी इंतजार रहता है अपनी बहनों का लेकिन छुट्टी नही होने के कारण घर नही जा पाते आज उन्होंने भी हर्षित मन से अपनी बहनों से राखी बंधवाई व मुंह मीठा किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में थाना प्रभारी चंद्रशेखर व सब इंस्पेक्टर गुप्ता ने थाना के कार्यो की जानकारी दी व उनका स्वागत सभी भाइयों ने बहुत ही प्यार से किया साथ ही मुंह मीठा करवा कर भेंट दी. सचिव आशा भगेरिया द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति का घोषणा किया गया. मौके पर कार्यक्रम में एकल महिला समिति तथा एकल ग्रामोत्थान संसाधन केन्द्र करंजो के सभी सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम में नीतू साहू, आशा भगेरिया, सविता चुंग, कंचन छाबड़ा, मीना भगेरिया, मधु भगेरिया, मंजू पांडा, मोनिका साहू, मोनिका गुप्ता, ममता अग्रवाल, राखी साव, प्रकाश महतो, संतोष महतो, बुदेश्वर, हरिपद, पंकज आदि उपस्थित रहे.



