जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में बुधवार को पूर्व डीआइजी सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने सूचना प्राप्त के अनुसार मानगो क्षेत्र में कई महीनो से बाधित जलापूर्ति का संज्ञान लेते हुए क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड, सुभाष कॉलोनी, गौड़ बस्ती, ओल्ड पुरुलिया रोड, दाईगुट्टू का दौरा कर पानी की समस्याओं को जाना. राजीव रंजन सिंह ने कहा कि जमशेदपुर का अभिन्न अंग मानगो है और सभी सुविधा से युक्त जगह माना जाता है. यहां के जनप्रतिनिधि झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री है. इसके बावजूद यहां के स्थानीय लोगो की पानी के समस्या एक महीने नहीं बल्कि सालो से चलते आ रही है. (नीचे भी पढ़ें)
यहां लोगो को पानी खरीद कर एवं प्राइवेट टैंकरों से गुजरा करना पड़ रहा है. सरकार की मूल तीन महत्वपूर्ण कार्यों में से एक जलापूर्ति है जबकि सौ गुणा होल्डिंग टैक्स बढ़ाने के बावजूद भी यहां की वर्तमान समस्या प्रत्यक्ष हैं. श्री सिंह ने फिल्टर प्लांट का जायजा लेने के बाद कहा कि नदी से पानी जहां फिल्टर के लिए आता है, वहां लोहे की जाली होनी चाहिए, लेकिन बांस की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा रहा हैं जिस वजह से पंप लाइन एरिया में कचरे का जमाव हैं. इस वजह से 6 में से 3 पंप ही वर्तमान में संचालित है.














