चाकुलिया :चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जोड़ाम गांव निवासी मजदूर रवि बास्के (40) मजदूर का शव शुक्रवार को कन्याकुमारी से एम्बुलेंस से मृतक के गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. ग्रामीणों ने बताया कि रवि बास्के एक माह पूर्व ही मजदूरी करने के लिए कन्याकुमारी गया था. कुछ दिन से वह बीमार था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. रवि बास्के की पत्नी सुखी बास्के, बेटी गुरूबारी बास्के (4),पुत्र सागेन बास्के (3) है.रवि बास्के के देहांत के पश्चात परिवार के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है. लोगों ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.



