
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा मंगलवार को पॉलीथीन के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है. सिंगल यूज प्लास्टिक के अलावा तमाम तरह के प्लास्टिक को पकड़ने के लिए यह अभियान पूरे शहर में चलाया गया. इसके तहत बिष्टुपुर, धातकीडीह, कदमा, सोनारी समेत कई इलाके में छापामारी अभियान चलाया गया. इसके तहत पॉलिथीन को जब्त किया गया है. जमशेदपुर अक्षेस द्वारा पॉलीथीन का उपयोग करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया है. जेएनएसी के उड़न दस्ता ने ताबड़तोड़ अभियान चलाया. यह अभियान अभी निरंतर चलाया जायेगा क्योंकि पॉलीथीन का उपयोग बैन हो चुका है और अभी फिर से बाजारों में पॉलीथीन दिखने लगा है.



