बहरागोड़ा : प्रखंड की पाथरी पंचायत के गुहालडीह ग्राम निवासी मानिक कुमार मंडल की बाइक की डिक्की से 25 हजार रूपयों तथा चार पासबुक की चौकी अज्ञात लोगों ने कर ली। इस संबंध में उन्होंने थाना में लिखित सूचना दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आवेदन में कहा गया है कि सुबह करीब 10:5 बजे अपने खाता संख्या 2011-194 से चैक के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया मोहनपुर शाखा से उक्त राशि का उठाव किया था। रुपए तथा चार पासबुक को बाइक की डिक्की में रखकर जिला परिषद डाक बंगला में हो रहे एक कार्यक्रम में आए थे। मोटरसाइकिल को बाहर रखकर कार्यक्रम में गए और थोड़ी देर बाद जब मोटरसाइकिल के पास पहुंचे तो देखा कि मोटरसाइकिल की डिक्की खुली है और रुपए तथा के साथ पासबुक गायब हैं।



