• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

राजनगर : मनरेगा में फर्जी निकासी का मामला-रजिस्ट्रेशन तीन नवंबर 2019 का, मार्च से ही की जा रही है फर्जी निकासी, पत्नी व दिव्यांग बेटी के नाम पर जॉब कार्ड बना कर रुपये कमा रहे मुखिया

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला : उदित झारखंड में खबर छपते ही सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत के बनकाटी गांव के मनरेगा और नरेगा के तहत फर्जीवाड़ा कर 15 मजदूरों के नाम पर पैसे निकासी का मामला रफा दफा किए जाने की रणनीति बनाने में सभी घोटालेबाज जुट गए हैं. हमारे 25 सितम्बर के अंक में खुलासे के बाद लगातार हम इस घोटाले के जड़ तक पहुंचने में जुटे हुए हैं. वैसे यह काम सरकारी विभाग का होना चाहिए, लेकिन कुम्भकर्णी निंद्रा में लीन सरायकेला प्रशासन सबकुछ लुट जाने के बाद लकीर पीटने पहुंचेगा.

खबर छपते ही गोपनीय तरीके से चुनिंदा लोगों को बुलाकर जनसभा करायी गयी. जूरी के समक्ष सभी 15 लाभुकों को खड़ा करा दिया गया और उनके समर्थन में फैसला सुनाने का फरमान जारी करा दिया गया. सवाल सोशल ऑडिट रिपोर्ट तैयार करनेवाले अधिकारी पर भी उठ रहा है, जिन्होंने एक दिन पहले अपने रिपोर्ट में घोटाले की पुष्टि की और एक दिन बाद जनसभा में अपनी ही रिपोर्ट को गलत बताते हुए घोटालेबाजों को क्लीन चिट दे दिया. हमने अपने 27 तारीख के अंक में सूत्रों के हवाले से खबर छापी थी, जिसमे हमने दावा किया था कि शिकायतकर्ता वहां पहुंचा था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग इतना हावी थे कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया.

सभा स्थल पर कुछ नोक-झोंक की भी बात हमने बताई थी, जो सही साबित हुई. राजनगर थाना में फर्जी निकासी की आरोपी रसोइया मेमवती महतो ने शिकायतकर्ता आशीर्वाद महतो, करमू महतो, अर्जुन कुमार महतो और सुरेश महतो के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. इसको लेकर पिछले शुक्रवार को राजनगर थाना में काफी गहमा-गहमी देखने को मिली. दिनभर मामले को रफा-दफा करने की रणनीति बनती बिगड़ती रही. इधर ‘उदित झारखंड’ की पड़ताल में मनरेगा घोटाला में एक और नाम जुड़ गया है. हमारे हाथ एक ऐसे जॉब कार्ड धारी का बुक हाथ लगा है जिसमें लाभुक केशववती महतो का रजिस्ट्रेशन तिथि 3 नवंबर 2019 दर्ज है. जबकि लाभुक पिछले मार्च महीने से ही लाभ उठा रही है. ये ग्राम प्रधान नीलकंठ महतो की पत्नी हैं. इतना ही नहीं हमारे हाथ एक और जॉब कार्ड लगा है जिसकी लाभुक एक दिव्यांग है. उस लाभुक का नाम सबिता महतो है, ये ग्राम प्रधान नीलकंठ महतो की बेटी है. उसे दिव्यांता का पेंशन भी मिलता है. सबसे हैरानी की बात ये है कि इससे मिट्टी खुदाई का काम लिया गया है. अब जरा कोई ये तो बताए कि दिव्यांग भला मिट्टी कैसे खुदाई कर सकती है.

सरकारी बाबुओं और जनप्रतिनिधियों के आंखों पर आखिर कौन सा चश्मा चढ़ गया है कि इतने बड़े पैमाने पर राजनगर प्रखंड में भ्रष्टाचार जारी है और बस चुपचाप देख रहे हैं. घोटालेबाज और भ्रष्टाचारियों की हिमाकत तो देखिए कि गलती करने के बाद स्वीकार करने के बजाय उल्टे थाना पहुंच घोटाले का खुलासा करने वाले शिकायतकर्ताओं के खिलाफ ही मामला दर्ज कराने पहुंच गए. आपको याद दिलाना चाहेंगे कि हमने अपने 25 सितंबर के अंक में इस मामले का खुलासा किया था कि किस तरह से सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड में नरेगा और मनरेगा के नाम पर लूट और फर्जीवाड़े का खेल चल रहा है. महज 24 घण्टे के भीतर सभी घोटालेबाज सक्रिय हो उठे और सोशल ऑडिट टीम के समक्ष कथित पांच सौ ग्रामीणों की भीड़ जुटा कर सोशल ऑडिट द्वारा सौंपे गए रिपोर्ट को गलत साबित करा दिया गया. वैसे इस बात की जानकारी न तो प्रखंड कार्यालय और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मीडिया को दी गी. सवाल सोशल ऑडिट टीम पर भी उठता है कि आखिर किस आधार पर उनके द्वारा रिपोर्ट जारी की गई थी? फिलहाल सरायकेला जिले का राजनगर प्रखंड फिर से विवादों में घिर गया है.

Developer

Developer

Related Posts

west singhbhum murder-चाईबासा में सबल से हमला कर देवर की हत्या, भाई-भाभी हिरासत में, पुलिस मामले की जांच में जुटी
खबर

west singhbhum murder-चाईबासा में सबल से हमला कर देवर की हत्या, भाई-भाभी हिरासत में, पुलिस मामले की जांच में जुटी

October 22, 2026
jamshedpur Riyazuddin Khan honored- शांति व सद्भावना के लिए केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान हुए सम्मानित, विविधता में एकता की मजबूती पर दिया जोर
खबर

jamshedpur Riyazuddin Khan honored- शांति व सद्भावना के लिए केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान हुए सम्मानित, विविधता में एकता की मजबूती पर दिया जोर

October 22, 2026
West singhbhum police action : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस की कार्रवाई, लूटपाट और चोरी के मामलों में एक गिरफ्तार
खबर

West singhbhum police action : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस की कार्रवाई, लूटपाट और चोरी के मामलों में एक गिरफ्तार

October 22, 2026
Next Post

जमशेदपुर : बागबेड़ा में सांसद-विधायक की मौजूदगी में कचरा का उठाव

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के थीम पर आधारित होगा बागबेड़ा का दुर्गापूजा पंडाल

पितृपक्ष के अंतिम दिन स्वर्णरेखा तट पर लोगों ने पितरों का आह्वान कर किया तर्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur paramhans laxminath goswami mandir : बिष्टुपुर के परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर पर शारदीय नवरात्र मनाया गया, महाअष्टमी को मातारानी का जागरण हुआ सम्पन्न

Jharkhand ex cm raghuvar das : अपने परिवार के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मां दुर्गा की अराधना, भक्तिभाव के साथ किया कन्या पूजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News