जमशेदपुर : बागबेड़ा क्षेत्र के वायरलेस मैदान में जेसीबी डंपर गाड़ी लगा कर कचरा का उठाव किया गया. मौके पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, क्षेत्र की विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, भाजपा बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, गणेश विश्वकर्मा, विमलेश उपाध्याय, राम जय सिंह त्यागी, मनोज सिंह, नीरज सिंह, सुरेश निषाद, धर्मेंद्र चौहान, गोपाल ओझा, धनंजय कुमार, चंदा देवी, नीलू कुदादा, रजनी मिश्रा, झरना मिश्रा, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. कचरा उठाओ अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो व पोटका विधायक मेनका सरदार ने कहा कि छठ पूजा से पहले बागबेड़ा क्षेत्र की जिन-जिन जगहों पर कचरे का ढेर है, सभी हटा दिए जाएंगे. सांसद एवं विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर अलग-अलग जगहों पर जाकर कचरे का जायजा लिया.



