
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा डाकबंगला परिसर में मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कमल दूत अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कमल दूतों को साइकिल प्रदान की। बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में एक- एक कमल दूत की नियुक्ति की गयी है। कमल दूत प्रति दिन गांवों में जाकर भाजपानीत केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता को बतायेंगे तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का उनसे आग्रह करेंगे। साइकिल वितरण के पूर्व बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष बाप्टु साव की अध्यक्षता में कमल दूतों की बैठक हुई । बैठक को डाॅ गोस्वामी तथा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने संबोधित किया। बैठक में भाजपा नेता सुदीप पटनायक, रंजीत बाला, रोहित कुईला, परमेश्वर हेम्ब्रम , संध्या रानी मंगल, बड़शोल मंडल अध्यक्ष रघुनाथ दास तथा गुड़ाबांदा मंडल अध्यक्ष गौर चंद्र पात्र,राजकुमार कर,भूपति नायेक,नंदलाल सिंह,भक्तीश्री पंडा,बलराम सिंह मुंडा,पुलिन पैड़ा,मनोज पाल समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



