
बहरागोड़ा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जहां सभी लोग स्वच्छता का संकल्प ले रहे हैं वहीं बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सितंबर माह का अपना वेतन बिहार में आयी भीषण बाढ़ से पड़ित लोगों की सहायता के लिए देने की घोषणा की है. श्री षाड़ंगी ने कहा कि राष्ट्रपिता की जयंती के उपलक्ष्य में किसी की सहायता करने से बड़ा और कोई दूसरा काम हो नहीं सकता है. ऐसा कर उन्होंने देश का नागरिक होने का फर्ज निभाया है. उन्होंने झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि बिहार में आयी भयंकर बाढ़ के कारण वहां के लोगों के तकलीफों को ध्यान में रखते हुए मैंने सितंबर महीना का वेतन बिहार राज्य बाढ़ पीड़ित राहत कोष में देने का निर्णय लिया हूं, अत: आपसे अनुरोध है की सितंबर 2019 का वेतन बिहार राज्य बाढ़ पीड़ित राहत कोष में भेजने हेतु सक्षम पदाधिकारी को आदेश देने की कृपा करें, लिखा है.



