
जमशेदपुर : लौहनगरी की पहचान टाटा की कंपनियों से है तो जमशेदपुर में बिस्टुपुर का जी टाउन मैदान ऐसा दुर्गा पूजा पंडाल है, जिसका सारा संचालन व्यवस्था टाटा स्टील के कर्मचारियों के हाथों ही होती है और साथ में कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी की एक टीम होती है. इस दुर्गा पूजा का उदघाटन महाषष्ठी को किया जाएगा, जिसमें टाटा स्टील के वाईस प्रेसीडेंट चाणक्य चौधरी, वाईस प्रेसीडेंट अवनीश गुप्ता, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आरबीबी सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, यूनियन के महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसीडेंट अरविंद पांडेय और अन्य लोग रहेंगे. इस पूजा में समाजसेवी दिनेश सोंथालिया चेयरमैन है तो वाईस चेयरमैन दलविंदर सिंह राजा शामिल है. टाटा वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेम्बर रह चुके महेंद्र सिंह शेखावत अध्यक्ष है तो महासचिव के पद पर टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज है. कमिटी में कार्यकारी अध्यक्ष भोला सिंह, डिप्टी प्रेसीडेंट धर्मवीर सिंह, रमन झा, संयुक्त सचिव एमके सिंह, रमन झा, टीएन सिंह, ऑडिटर आरके सिंह, मीडिया इंचार्ज एमएस सिंह मानस, कोषाध्यक्ष अमरकान्त प्रसाद और सहायक सचिव सीएसपी सिंह है. पूजा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है और यहां लोग हर दिन पूजा के दौरान लोग परिवार के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुत्फ उठा सकते है.



