बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के वन विश्रामागार में शुक्रवार को विधायक समीर कुमार मोहंती के साथ स्थानीय शारदा फैक्ट्री के कर्मचारी एवं कर्मियों ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर विधायक समीर मोहंती के समक्ष रखा. (नीचे भी पढ़े)
विधायक ने कर्मियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्त विषयों एवं मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता की जाएगी एवं उनकी सभी बातों को सुनकर उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा. इस मौके पर झामुमो नेता असित मिश्रा ,मुन्ना होता, राहुल वाजपेयी, विश्वजीत ओझा, जितेंद्र ओझा, जुना सोम, यदुपति राणा,चंदन पात्र, दिनेश महाकुड़ समेत अन्य आदि उपस्थित थे,



