जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के सभागार में शिक्षक दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया. सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं उसके समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन ने कहा कि शिक्षक वह नहीं जो विद्यार्थियों को दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूसे, बल्कि वास्तविक शिक्षक वह है जो विद्यार्थियों को आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करे. प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता ने बीएड के छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
(नीचे भी पढ़ें)

उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल ने कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का मानना था कि देश में सर्वश्रेष्ठ दिमाग वालों को ही शिक्षक बनना चाहिए. उन्होंने छात्रों को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन से प्रेरणा लेने की बात कही. इस अवसर पर छात्रों द्वारा गीत, संगीत एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का संचालन आयुष कुमार एवं तनुश्री ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की छात्रा एलिजा समद एवं नेहा रानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, कोषाध्यक्ष विवेक धर्मराजन, प्रशासनिक सचिव सतीश सिंह, प्राचार्य डॉ जूही समर्पिता सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सहायक कर्मी उपस्थित थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन इशिका कुमारी और नीलू कुमारी ने किया.



