गालूडीह: गालूडीह स्थित रंकणी शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद सचिव श्यामसुंदर झुनझुनवाला द्वारा केक काटा गया. शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, गीत व नाटक के माध्यम से गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार एक शिक्षक ही बच्चों को अंधकार से प्रकाश की ओर, बुराई से अच्छाई की ओर आगे बढ़ाते हुए उसे उसके लक्ष्य तक पहुंचाता है. (नीचे भी पढ़े)
वही, विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया. शिक्षकों ने भी छात्रों को मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ वितरित किए. इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के महत्व पर विशेष चर्चा की गयी. मौके पर सचिव श्यामसुंदर झुनझुनवाला, प्रिंसिपल लक्ष्मी प्रिया सोरेन, पुष्पांजलि मिश्रा, अजय विश्वास, प्रकाश गोप, सुदीप्ता कर्मकार, काकुली घोष, रामरंजन सिंह, चंदन धावड़िया, गीतांजलि शर्मा आदि उपस्थित थे.



