गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड के बालिजुड़ी गांव में विगत दिनों जंगली हाथी के हमले में सरोज पाल की दर्दनाक मौत हो गई थी. सूचना पाकर सांसद के पुत्र युवा समाजसेवी कुणाल महतो शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी. श्री महतो परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और उन्हें आश्वस्त किया कि पूरा भाजपा परिवार और वे व्यक्तिगत रूप से हरसंभव सहयोग के लिए सदैव साथ खड़ा हैं. परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई और भविष्य में भी हर आवश्यक मदद का आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों के हमले से आए दिन कई लोगों की जानें जा रही है और अंधेरे में खतरा और भी बढ़ जाता है. श्री महतो ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही वन विभाग के वरीय अधिकारियों से मिलकर इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास करेंगे. साथ ही, गांव के चौक-चौराहों पर एलईडी लाइट लगाने की मांग को प्राथमिकता से उठाया जाएगा, ताकि ऐसी अप्रिय घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो. इस अवसर पर गुड़ाबांदा मंडल अध्यक्ष रवींद्रनाथ गांतात, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, प्रखंड उप प्रमुख रतन लाल राउत, मंडल उपाध्यक्ष चांदराय हांसदा, आशीष कुमार घोष, मंडल मंत्री अखिलेश साव, सीमंत नायेक, राम रंजन घोष, देवाशीष करण, चंडी सिट, पिनाकी सिट, चंदन सिट, तरुण महतो, अभिजित कुईला, शिव शंकर पात्र, विष्टु नायेक समेत अन्य उपस्थित थे.



