जमशेदपुर: मईयां सम्मान योजना की तर्ज़ पर झारखण्ड में बुजुर्ग सम्मान योजना आरम्भ की जाय. जिसमे हर बुजुर्गो को तीन हज़ार रुपये मासिक पेंशन प्रदान किया जाय: उक्त बातें बुजुर्गो के हित में गठित सामाजिक संस्था जीवन ज्योति के केंद्रीय महासचिव मनोज मिश्रा ने काशीडीह मे आयोजित संस्था की एक बैठक मे कहीं. उन्होंने कहा कि अनेक बुजुर्ग घरेलू हिंसा से प्रभावित है. क्रूर बच्चों के डर के साथ साथ आर्थिक और शारीरिक कमजोरी के कारण भी वे अपना दुख सार्वजनिक नहीं कर पाते, जिस कारण हर दिन घूटन महसूस करते है. (नीचे भी पढ़े)
ऐसे मे उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करना समय की मांग है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कन्या सम्मान योजना से महिलाओ को सशक्तिकरण की दिशा मजबूत बनाया गया है, उसी तर्ज़ पर बुजुर्गो को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण आवश्यक है. मनोज मिश्रा ने बताया कि इस मामले मे मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र भेजा गया है. बैठक मे मनोज मिश्रा के साथ अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार, उपाध्यक्ष आरबी सहाय, रवि शंकर, महेश चौबे, शैलेन्द्र सिन्हा, एलबी प्रसाद, बीके दास, विष्णु लाल, जिष्णु महतो, शुभश्री दत्ता, शंकर दत्ता, रेणु सिंह, जीतेन्द्र राय, एमसी झा, विजय शर्मा, आरएस मिश्रा, रश्मि सिन्हा, ज्योति उपाध्याय, लाल बाबू चौधरी, उत्तम दत्ता सहित काफ़ी संख्या मे सदस्य उपस्थित थे.



