जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने रॉ-मैटेरियल डिवीजन का जेसीसीएम (मैनेजमेंट व यूनियन की लोकल स्तर पर बनायी गयी सर्वोच्च संयुक्त कमेटी) का गठन किया है. इसके चेयरपर्सन वीपी रॉ-मैटेरियल संदीप कुमार बनाये गये हैं. वहीं सीएचआरओ इंडिया रॉ-मैटैरियल राजेश चिंतक को सदस्य सचिव बनाया गया है. जामाडोबा के आरसीएमयू अध्यक्ष अशोक कुमार राय, वेस्ट बोकारो के आरसीएमयू के अध्यक्ष मोहन महतो और नोवामुंडी माइंस यूनियन के महासचिव संजय कुमार दास को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है. इसमें मैनेजमेंट की ओर से 25 अधिकारी और यूनियन की तरफ से 17 लोगों को जगह दी गयी है. दूसरी ओर, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने हेड एचआरएम इंप्लाइ रिलेशन रॉ मैटेरियल विकास कुमार को बिष्टुपुर जी टाउन क्लब में एक्जीक्यूटिव सदस्य नियुक्त किया है. वे अजय कुमार सिंह की जगह लेंगे.



