जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर से राजनीतिक हमला तेज हुआ है. महादशमी की शाम कुछ ऐसा ही हुआ. जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह के भाई राजेश सिंह उर्फ़ बम सिंह पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाई मूलचंद साहू ने हमला किया. इसको लेकर स्थानीय थाना में एक केस भी लिखकर दिया गया है. शिकायत में बताया गया है कि मूलचंद साहू ने बम सिंह को मुक्के से मारकर घायल कर दिया. इस घटना के संबंध में राजेश सिंह बम ने बताया कि वह भुईयाडीह घाट पर दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे. इसी दौरान उन्होंने मूलचंद साहू को देखा और सोचा कि उनके साथ शिष्टाचार मुलाकात कर ले. यही गलती बम सिंह ने कर दी. (नीचे भी पढ़ें)
इसी क्रम में मूलचंद साहू ने बम सिंह को मुक्के से मारना शुरू कर दिया. उन्होंने अपशब्द कहते हुए कहा कि तुम बिहारी लोग 25 साल से हम लोग का तलवा चल रहे थे और आने वाले 25 साल तक तलवा चाटोगे क्योंकि 25 साल तक हम लोग का ही राज चलता रहेगा. तुम्हारा भाई शिव शंकर सिंह का इतना हिम्मत हो गया कि वह मेरे भाई रघुवर दास और बहु पूर्णिमा साहू के खिलाफ चुनाव लड़ा. मूलचंद साहू ने धमकी देते हुए बम सिंह को जान से मारवा देने की धमकी दी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.



