जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागुनहातु दुर्गा पूजा मैदान में रावण दहन किया गया. श्री श्री सार्वजनिक रावण दहन समिति की ओर से आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में बागुनहातु फुटबॉल मैदान में भारी भीड़ जुटी. इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह कल और सामाजिक कार्यकर्ता रत्नेश तिवारी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

सभी ने भगवान राम की रावण पर हुई जीत का उल्लेख किया और सत्य पर असत्य की जीत का जश्न मनाया. यहां अतिथि के तौर पर विकास सिंह और मनीष सिंह भी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक अनुभव सिन्हा, अध्यक्ष शशि वीर राणा, सुरेंद्र मास्टर, दीपक कर्मकार, हरदीप सिंह, मछिंद्र निषाद, मधुसूदन चंद्र, अरुण कुमार, नेपाल गिरधारी, ललन मजूमदार, अगस्त्य कालिंदी, प्रभात कुमार, कमल नामता, रवि सेवईया, रामदयाल, सुभाष प्रमाणक, पंचानंद, गौरव साह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.



