जमशेदपुर : 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के शुभ अवसर पर टाटा मोटर्स खेल विभाग के तत्वाधान में सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में मनाई गई, जिसमे टाटा मोटर्स एसपी के स्कूल का छात्र-छात्राओं, टाटा मोटर्स मैनेजमेंट के उच्च अधिकारी और टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे. मौके पर स्कूली बच्चों के लिए गांधी जी और शास्त्री जी के जीवनी पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही आए हुए सभी बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण भी किया गया. मौके पर टाटा मोटर्स मैनेजमेंट की तरफ़ से एचआर हेड प्रणव कुमार, जीएम पीके सिंहा, जीएम गोलम मंडोल, हेड हॉस्पिटल डॉ संजय कुमार, डॉ संजय लाल श्रीवास्तव, एडमिन सिक्योरिटी हेड वि एन सिंह, टाउन एडमिन हेड रजत सिंह, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद तथा अन्य लोग मौजूद रहे.



