जमशेदपुर : पूरे भारतवर्ष में विजया दशमी को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा को पूरे धूमधाम के साथ हर्षो उल्लास के साथ विसर्जन किया गया. इस मौके पर पंडाल कमेटियों के द्वारा मां को सिंदूर दान खेलते हुए मां को नम आंखों से विदाई दी गयी. इस मौके पर ओम कांवरिया संग जमशेदपुर की ओर से संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी पप्पू सिंह के द्वारा साकची स्थित सेवा शिविर लगाकर मां को विदाई देने जा रहे श्रद्धालुओं को सेवई और बूंदी का वितरण किया गया. (नीचे भी पढे़ं)

ओम कावड़िया संघ जमशेदपुर के अध्यक्ष समाजसेवी पप्पू सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं के बीच में इस तरह का शिविर लगाकर लोगों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है. मां दुर्गा की कृपा है कि इस तरह का शिविर लगाने का हम जैसे लोगों को मां ने सेवा करने का मौका प्रदान किया है. मां से यही आग्रह करते हैं कि हमारा शहर हमारा राज्य हमारा देश की सुख शांति समृद्धि की ओर बढ़े यही कामना करते है. हमारी संस्था हर सामाजिक कार्यों में बाढ़- कर दायित्व निभाती है. इस कार्य में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो, काली शर्मा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे.



