जमशेदपुर : शारदीय नवरात्र के समापन और विजयादशमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर के साकची में श्रीश्री रामलीला उत्सव समिति ने हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी दशहरा धूमधाम से मनाया और 16 फीट ऊंटे रावण के पुतले का दहन किया गया. इस संदर्भ में समिति अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि यह पर्व न केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, बल्कि धर्म, सकारात्मक ऊर्जा और पारिवारिक समद्धि का संदेश भी देता है. इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे. सभी ने भगवान राम की रावण पर हुई जीत का उल्लेख किया और असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया. कार्यक्रम में विकास सिंह, मनोज कुमार मिश्रा समेत अन्य अतिथि उपस्थित रहे.



