रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में लट्टू उरांव कल्याण समिति द्वारा आयोजित छऊ नृत्य प्रतियोगिता में वाइडीह की छऊ नृत्य मंडली ने 225 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही जबकि 220 अंकों के साथ नीचे टोला सेताहाका छऊ टीम दूसरे और 210 अंकों के साथ पदमपुर कोटुवां की छऊ टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के दौरान जज के रूप में सरायकेला खरसावां के जूनियर फेलॉसिंफ़ के शिव चरण साहू, सुदीप कुमार कवि, नई दिल्ली संगीत नाटक एकेडमी की शिक्षिका कुसमी पटनायक ने हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

विजेता टीम को मिला नगद राशि : प्रत्येक टीम को तैयारी के लिए पहले से 20 हजार रुपये दिये गये थे. वहीं प्रथम स्थान पाने वाले वाइडीह के छऊ नृत्य मंडली को नगद 20 हजार रुपये, दूसरे स्थान में रहने वाली टीम को 15 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले टीम में इनाम में 10 हजार नगद राशि दी गयी. पूरे कार्यक्रम का संचालन झामुमो नेता सह कलाकार मदन बोदरा ने किया.



