जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से समाजसेवी व साहित्यविद गोविन्द प्रसाद दोदराजका के संयोजन में उनके माता-पिता स्व नर्मदा देवी सत्यनारायण दोदराजका की स्मृति में आयोजित नेत्र शिविर के तीसरे व अंतिम दिन ऑपरेशन कराये 30 नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने की, जिसके पश्चात आवश्यक दवा, चश्मा प्रदान करने के साथ ही ऑपरेशन कराये आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर नेत्र रोगियों को विदा किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
विदाई सत्र के दौरान रेड क्रॉस कार्यकर्ता राकेश मिश्र, विशाल कुमार सिंह, श्याम कुमार प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार घोषाल, हीरालाल मुख्य रूप से उपस्थित थे. रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम का 789वां नेत्र शिविर टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील के संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के संयोजन में 18 से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा.



