जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अभियान के तहत हाड़तोपा पंचायत भवन में मंगलवार, 14 अक्टूबर को ग्रामीण स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर से हाड़तोपा, मुर्गाघुट्टू, नरवापहाड़ एवं आसपास के गांवों के लोग लाभ उठा सकेंगे. इस महीने चार ग्रामीण स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविरों का आयोजन यूरेनियम कारपोरेशन के सीएसआर अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित किया जाएगा.



