रांची : झारखंड की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया. 1994 बैच की आइपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा ने प्रभार संभाला. राज्य सरकार ने उनको अनुराग गुप्ता की जगह तदाशा मिश्रा को प्रभारी डीजीपी बनाया है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा ने मुलाकात की. (नीचे भी पढे़ं)

प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी. इसके बाद उन्होंने अपना कामकाज शुरू कर दिया है. वे पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की और तमाम जानकारी हासिल की. तदाशा मिश्रा राज्य की पहली महिला डीजीपी है.














