चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई, जहां नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है. वहीं नक्सली के ढेर होने की सूचना और कुछ हथियार भी बरामद किया गया है. घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के मारंगपोगा और तेताई के सीमावर्ती इलाकों में हुई, जहां कोबरा बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक संघर्ष चला. चाईबासा के एसपी अमित रेणु ने अभियान जारी रहने की पुष्टि की है. उन्होंने नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. बताया जा रहा है कि करोड़ों के इनामी नक्सली अनल दस्ता इस क्षेत्र का सक्रिय है. उसके अलग-अलग ठिकानों पर लगातार गितिविधियां रखी जा रही है, जहां पर रोक लगायी जा सके. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इलाके में तनाव बना हुआ है और रुक-रुक गोलीबारी जारी है.














