
बहरागोड़ा : विधायक कुणाल षाड़ंगी शनिवार को महासप्तमी के दिन पुरनापानी पंचायत स्थित तिलो गांव में आयोजित मां दुर्गा की पूजा में शामिल हुए और मां की अराधना कर क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि हमारी संस्कृति में दुर्गा मां के पूजन का खास स्थान है. माता सभी के दु:ख हर लेती हैं तथा कष्टों से अपने भक्तों की रक्षा करती हैं. ज्ञात हो कि झारखंड, ओडिशा और बंगाल के त्रिवेणी संगम पर बसे बहरागोड़ा में दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनायी जाती है और क्षेत्र के लोगों में मां दुर्गा के प्रति गहरी श्रद्धा और आस्था है. कई स्थानों पर पूजा कमेटी द्वारा भव्य पूजा पंडाल निर्माण कर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. मां के दर्शन करने के लिए पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है.



