चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के नामोपाड़ा स्थित रासमंच में रास मंच मंदिर के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन रविवार को कथा ब्यास आरती किशोरी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने का सौभाग्य पुण्य से प्राप्त होता है. सौभाग्य की बात है कि चाकुलिया में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है और आप सभी कथा का श्रवण कर रहे हैं. एक व्यक्ति का अनेक रूप होता है. उसी प्रकार भगवान का नाम अनेक है परंतु भगवान एक है. व्यक्ति को कभी भी मन के अंदर ईर्ष्या नहीं रखना चाहिए, हर व्यक्ति के प्रति प्रेम भाव रखें. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि पैसा व्यक्ति को नीचे तक ले जाता है और प्रेम व्यक्ति को ऊपर ले जाता है. प्रेम भाव से व्यवहार बनता है. जीवन में हर समय दूसरे के प्रति प्रेम भाव रखें. जो भगवान के सामने नृत्य कर लिया उसे किसी धाम का भ्रमण करने की आवश्यकता नहीं. जो निःस्वार्थ भाव से भगवान को बुलाते हैं भगवान आते है और सिर्फ उस को ही भगवान दिखते हैं. भक्ति में बहुत शक्ति होती है. निःस्वार्थ भक्ति का फल जरूर मिलता है. कृष्ण जन्म कथा के अवसर पर पूरे पंडाल में भक्ति का भाव उमड़ पड़ा और श्रोता कृष्ण की भक्ति में झूम उठे. वहीं कई लोगों ने चॉकलेट बांटकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया. मौके पर श्रोता भजनों पर खूब झूमे. (नीचे भी पढ़ें)
इल अवसर पर लक्ष्मीनारायण दास, पतित पावन दास, दिलीप कुमार दास (लिली), विप्लव दास (बुबाई), रंजीत दास, राजेन्द्र पांडेय,अनिल मिश्रा,चन्द्र देव महतो, गिरिधारी महतो, पशुपति बेरा, देव दास पण्डा, रंजीत कुमार दास, तारक नाथ दास, कृष्ण चन्द्र बेरा, बिजय मिश्रा, राजेश कुमार दास, भोला नाथ दास, मानवेन्द्र पण्डा, उत्पल पण्डा, देवाशीष दास, पंकज दास, अजय रूंगटा, तुहीन पंडा समेत पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित थे.




