जमशेदपुर: जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई में रविवार को बाल दिवस के अवसर पर ‘शिशु मेला’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूल के ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विदित हो कि बाल दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर मनाया जाता है , जिसे चाचा नेहरू भी कहते हैं. अतः ग्रुप डायरेक्टर द्वारा दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया गया तथा सभी शिक्षकों ने नेहरू को पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्र बच्चों द्वारा लगाया गया विभिन्न फूड स्टॉल, गेम स्टॉल और छोटे बच्चों के लिए मिकी माउस था . बड़े बच्चों ने डीजे की धुन पर कार्यक्रम को काफी रंगीन बना दिया. अलग-अलग गानों की धुन पर थिरकते नन्हे मुन्ने बच्चें बहुत ही प्यारे लग रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
थक जाने पर उनके लिए विभिन्न स्टॉल पर खाने-पीने की पूरी व्यवस्था थी. अलग-अलग खट्टी मीठी व्यंजनों जैसे मोमोस, चाउमिन ,छोला- भटूरा ,भेलपुरी , छोला -चाट, सॉफ्ट ड्रिंक, आइसक्रीम इत्यादि. बाल मेला के माध्यम से सीनियर वर्ग के छात्रों ने मार्केटिंग की भी ट्रेनिंग कर ली. खेल खेल में ही बच्चे पाक शास्त्र में ट्रेनिंग लेकर आने वाले समय में अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने की सीख ले रहे थे. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था जो कस्टमर सबसे ज्यादा पसंद किया गया और सबसे मुनाफा का सौदा रहा. इस तरह आज का कार्यक्रम काफी सराहनीय और ज्ञानवर्धक रहा. जिसमें बच्चों में एक नई प्रायोगिक कौशल का समावेश किया गया. पूरा कार्यक्रम स्कूल के शिक्षक -शिक्षिकाओं के भरपूर योगदान से संपन्न हुआ. कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा. कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ सभी अभिभावक गण भी उपस्थित थे, उन्होंने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया.














