चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के टोंटो में पारा शिक्षक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. जहां से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्त में आये आरोपियों में टोन्टो थाना क्षेत्र का सोमा सुंडी (25), सीनू गौंड (20) और मंगल कारोवा (20) शामिल है. पुलिस ने तीनों के पास से खून लगा पत्थर, लकड़ी का डंडा और घटनाकारित कारित करते समय पहने हुए कपड़े बरामद किये है. तीनों हत्या के बाद बीहड़ जंगलों में ही छिपे थे. पुलिस ने तकनीकी शाखा की शहायता से उनकी लोकेशन ट्रेस की और आरोपियों को 30 नवंबर को गिरफ्तार किया. हत्या मामले में यह बात सामने आयी है कि हड़िया पीने को लेकर आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद पारा शिक्षक की हत्या पत्थर से कुचकर कर दी गयी थी. फिलहाल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.














