रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन विधायक सुखराम उरांव के द्वारा लगातार जारी है. कई महत्वपूर्ण योजनाओं की निर्माण कार्य के साथ-साथ और नई योजनाओं का भी कार्य शुभारंभ हो रहा है. सोमवार को बंदगांव प्रखंड के हुड़गदा पंचायत में 1.5 किलोमीटर पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.(नीचे भी पढ़े)

यह योजना लघु सिचाई विभाग से बनेगी.इसकी कुल लागत 2 करोड़ 72 लाख है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, मुखिया लक्ष्मी गागराई, राजेश गागराई, गोल्डी सिंह, शेष नारायण लाल, रंजीत मंडल, चन्दन विश्वकर्मा, रोहित शाह, राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे.














