चाकुलिया: चाकुलिया सीएचसी के एक स्वास्थ्य कर्मी द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोगों से रूपए की मांग की जाती है और लोगों को काफी परेशान किया जाता है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत झामुमो नेताओं से की है. शिकायत पाकर सोमवार को झामुमो नेता प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय के नेतृत्व में सीएचसी पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू से दूरभाष पर बात कर मामले की जानकारी दी और 24 घंटे के अंदर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. जिस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने नेताओं को आश्वस्त किया है कि वे मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे. इस मौके पर गोपन परिहारी, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, राजा बारिक, मोहन सोरेन, अमर हांसदा, बबलू मुर्मू, राहुल महतो समेत अन्य उपस्थित थे.














