जमशेदपुर : एआइसीसी के निर्देशानुसार सम्पूर्ण देश में मीडिया टैलेंट हंट से जुड़ने के लिए व्यापक पैमाने पर सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस पार्टी के विचारों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सम्मानित अखबार में मीडिया पैनलिस्ट के रूप में योगदान देने वाले सभी योग्यता रखने वाले युवाओं को समायोजन करने के लिए एक आवेदन पत्र लिया जा रहा है. इससे लोगों से जोड़ने की अपील की गयी है. यह बातें कोल्हान के समन्वयक अख्तर अली ने कही. सोमवार को कोल्हान प्रमंडल के समन्वय अख्तर अली ने जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह और जिला मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा के साथ बैठक की. बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अख्तर अली ने कहा कि एआइसीसी के निर्देशानुसार सम्पूर्ण देश में मीडिया टैलेंट हंट से जुड़ने क लिए व्यापक पैमाने पर सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी के विचारों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सम्मानित अखबार में मीडिया पैनलिस्ट के रूप में योगदान देने वाले सभी योग्यता रखने वाले युवाओं को समायोजन करने के लिए एक आवेदन पत्र लिया जा रहा है. (नीचे भी पढे़ं)
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर तक जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जमा ली जाएगी. सभी आवेदन पत्रों का स्क्रुटनी के पश्चात 15 दिसंबर से साक्षात्कार के लिए प्रदेश स्तर पर नियुक्त पदाधिकारी साक्षात्कार के सभी पहलुओं पर आवेदक के विचारों को जानेंगे, कई चरणों के साक्षात्कार के उपरांत उनका चयन किया जाएगा. चयनित टैलेंट हंट के मीडिया पैनलिस्ट एवं कांग्रेस पार्टी के पक्ष को रखने के लिए इन्हें जिम्मेदारी से जोड़ा जाएगा. इस क्रम में कांग्रेस पार्टी का इतिहास, देश के आजादी के आंदोलन, हमारे महान नेताओं के योगदान को प्रमुखता से रखकर विचारों को आम जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे. कार्यक्रम में खगेन चंद्र महतो, संजय सिंह आजाद, प्रवक्ता शमशेर खान, अपर्णा गुहा, सोशल मीडिया चेयरमैन राजकुमार वर्मा, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, राकेश साहू, रजनीश सिंह, सोहेल खान, आशुतोष सिंह, ज्योति मिश्रा, प्रताप यादव, कौशल प्रधान, फिरोज खान सहित कांग्रेसजन नेता उपस्थित हुए.















