जमशेदपुर: अनुशासनहीनता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों लोगों के विरुद्ध आजादनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने पहुंचे नगर निगम की टीम से उलझनें एवं अनुचित व्यवहार करने वाले लोगों के द्वारा क्षमा याचना किया गया.पिछले सप्ताह शनिवार को नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची के निर्देश में मानगो नगर निगम के टीम के द्वारा नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए जाने का अभियान चलाया गया एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया.इस दौरान ओल्ड पुरुलिया रोड क्षेत्र में कुछ लोगों के द्वारा इसका विरोध किया गया. एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया और मानगो नगर निगम टीम के साथ अनुचित व्यवहार किया गया.(नीचे भी पढ़े)

जिसे सरकार द्वारा निर्देशित कार्यों को करने में असुविधा हुई एवं बीच में ही कुछ देर के लिए अभियान को रोक दिया गया.नगर निगम की टीम के द्वारा उन लोगों को समझाया गया उन लोगों को सरकार के निर्देश के बारे में बताया गया एवं मुख्य सड़क को छोड़कर दुकान लगाने की चेतावनी दी गई तथा कुछ दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त करते हुए जुर्माना वसूला गया.निगम क्षेत्र के प्रतिष्ठित, समाजसेवी समेत अन्य लोगों के द्वारा मध्यस्थता करने के कारण उलझने वाले एवं अनुचित व्यवहार करने वाले तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले लोगों के द्वारा माफीनामा दिया गया, उनके द्वारा बताया गया कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं की जाएगी उनके द्वारा क्षमा याचना किया गया.इस अवसर पर नगर प्रबंधक, सफाई पर्यवेक्षक आदि उपस्थित थे.



