रामगोपाल जेना, चाईबासा: गायत्री परिवार चाईबासा की ओर से शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में होने वाला 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं. चाईबासा शंभू मंदिर परिसर में 13 से 16 दिसंबर तक होने वाले इस चार दिवसीय महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए शनिवार, 7 दिसंबर को यज्ञ परिसर में झंडोतोलन सह भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस महायज्ञकार्यक्रम में जमशेदपुर, चक्रधरपुर, खरसावां और सरायकेला से बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे. इसके साथ ही चाईबासा शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी भूमि पूजन में सहभागिता रही. पंडित सियाराम भैया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन व यज्ञ पूर्व की सभी विधियों का संचालन किया.आयोजकों के अनुसार महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान, प्रवचन, ध्यान-साधना तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेने की संभावना है.















