जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में घर से चोरी मामले का खुलासा किया है. जहां से पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इस घटना का मुख्य आरोपी सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा का रहने वाला आलोक मुखी उर्फ सावन मुखी (20) है. उसने अकेले घटना को अंजाम दिया था और गहने खपाने के लिए उसने अपने जीजा धीरज कुमार तांती (25) और बहन ज्योति मुखी (25) का सहयोग लिया, जो आदित्यपुर के रहने वाले है. उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही उनके जीजा ने गम्हरिया के अनन्या ज्वेलर्स में सोने का एक हार बेचा था, जिसके लिए उन्हें 70 हजार रुपये नगद दिये गये थे. इस कांड में अनन्या ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार प्रसाद को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले का उद्भेदन किया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि बाराद्वारी में अमित सोलंकी के घर में 7 दिसंबर को दिन में 3 बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इस दौरान करीब 10 लाख से अधिक के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ किया था. पुलिस ने नाटकीय ढंग से अनन्या ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंची और चोरी की हार बरामद की और कांड में शामिल अन्य चोरों का उद्भेदन किया. चोरी की गयी सभी आभूषणों की कीमत करीब 14 लाख रुपये है. इसमें पुलिस की टीम में सोना का हार, बाला, कंगन, 2 मंगटीका, नथिया, टॉप्स, चांदी का छल्ला, चांदी का सिक्का, स्कूटी, 1 मोबाइल और 70 हजार रुपये नगद बरामद किया है. आलोक मुखी और उसका जीजा पूर्व में जेल जा चुका है और दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल पुलिस ने चोरी मामले में चारों को जेल भेजा जा रहा है.



