पोटका : प्रखंड के पोटका में स्थित परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना से चार कमरों का निर्माण 51 लाख रुपये की लागत से होगा . इस निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास शुक्रवार को विधायक संजीव सरदार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत नारियल फोड़कर किया गया. मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास कर रही है जिससे कि यहां की छात्र छात्राए अपने क्षेत्र में रहकर बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सके .उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में वर्तमान में 555 ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं पढ़ाई कर रही है. भवन की कमी से छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसे देखते हुए यहां चार कमरों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसका निर्माण समय से पूरा हो जाएगा . (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए पोटका में डिग्री कॉलेज एवं पोलटेक्निक कॉलेज के निर्माण को भी राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है जिसका निर्माण कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा .उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के हितों में दर्जनों योजना चला रही है जिसका लाभ लेकर छात्र उच्च शिक्षा अवश्य ग्रहण करे .इस अवसर पर मुखिया पानो सरदार,बाघराय सोरेन,पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो,हीरामणि मुर्मू,वार्ड सदस्य माला मंडल,ग्रामप्रधान उत्तम कुमार सिंह,निपेन मंडल, प्रधानाध्यापक सुधांशू कुमार मंडल,शिक्षक सोमनाथ मंडल, रामकृष्ण महतो,शिशिर मंडल, अमर कुमार,रेणुका भगत,झामुमो नेता सुनील महतो,बबलू चौधरी,सुधीर सोरेन,हितेश भगत,चक्रधर महतो,किशन गुप्ता, हराधन मुंडा,दीपू मंडल,सालखन माझी,सुरेश सरदार आदि उपस्थित थे .















