जमशेदपुर: सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को धालभूम के नए अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की, प्रतिनिधिमंडल ने अंगवस्त्र सह पुष्पगुच्छ देकर एसडी ओ का स्वागत किया.सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने नववर्ष की बधाई दी एवं उज्जवल कार्यकाल की कामना करते हुए सेंट्रल सिख नौजवान सभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की जानकारी दी.(नीचे भी पढ़े)
सभा के वाइस चेयरमैन चंचल भाटिया एवं सभा के इंदरजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब से सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले नगरकीर्तन की जानकारी देते हुए नगर कीर्तन में शामिल होने का आमंत्रण दिया. इस मौके पर मुख्य रूप से सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह,वाइस चेयरमैन चंचल भाटिया, सभा के इंद्रजीत सिंह, हर्षदीप सिंह, सिमरन भाटिया एवं आरव सागर उपस्थित रहे.















