जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने बढ़ती ठंड को देखते हुए सोनारी दोमुहानी टूसू मेला मैदान में आयोजित कंबल वितरण समारोह में शिरकत की. भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद ने अपने हाथों से 723 जरूरतमंद बुजुर्गों और महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया. (नीचे भी पढ़ें)

सांसद ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और इस भीषण ठंड में समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जमशेदपुर सासंद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पश्चिम विधानसभा के चितरंजन वर्मा ,भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य डाक्टर जटाशंकर पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरण वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह,जिला प्रवक्ता अखिल सिंह, सतेंन्द्र सिंह यादव, संजय रजक, प्रदीप सिंह, विकास साहू, नारायण प्रसाद, हीरालाल रजक, राजकुमार सिंह, संजय मुंडा,अभिषेक दै, महावीर सिंह, रिता सिंह, शिमा देवी,अनिता देवी,कृष्णा यादव, दिपक घोष, राखुहरी धिवर, नंदु दास, लखन गोप, संत कुमार, अभय कुमार, अभिषेक सिंह, आदित्य दूबे, बिराज दै,एंव मंडल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.







