जमशेदपुर : जमशेदपुर में पौष की पूर्णिमा के दिन स्वर्गीय ललित नारायण मिश्रा के 151 जयंती के शुभ अवसर पर ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति छोटा गोविंदपुर के द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा ही परम धर्म है. इसको आगे बढ़ते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसमें मुख्य रूप से अशोक कुमार झा पंकज जिला परिषद डॉक्टर परितोष सिंह संस्था के अध्यक्ष एवं महासचिव और उनके कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे. (नीचे भी पढें)

इस शिविर में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने अपनी सहभागिता निभाई और रक्तदान करके मानव सेवा धर्म को निभाया. रक्तदान सुबह 9:30 बजे से संध्या 4:00 बजे तक चला और कुल 103 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.







