जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में परिजनों की शिकायत पर जादूगोड़ा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के निवासी सुदीप कायल के रूप में की गयी है. (नीचे भी पढे़ं)
पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी को नाबालिग लड़की का अपहरण उसके आवास से ही किया गया. घटना के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब लड़की का कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. (नीचे भी पढे़ं)
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही नाबालिग की बरामदगी को लेकर पुलिस गंभीरता से प्रयास कर रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है.




