सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले की राजनगर पुलिस ने विभिन्न चोरी के कांडों का उद्भेदन किया है. इस मामले कुल तीन नाबालिग सहित दो अंतरराज्यीय चोर गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार में आये अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर है. इसमें बागबेड़ा नयी बस्ती का रहने वाला सुजित कुमार शर्मा उर्फ पुरी उर्फ कालू सरदार (34) और बागबेड़ा गुल्टू झोपड़ी का रहने वाला सागर मुंडा (23) शामिल है. उनके पास से चोरी की दो मोबाइल, छह चाबी, चांदी का दो पायल, तीन हजार नकद, एक कैंची टाइपर लोहे का कटर मशीन, तीन लोहे का नट बोल्ट और मोटरसाइकिल जब्त की गयी है. इस मामले में सरायकेला एसपी मुकेश लुनायत ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इसकी जानकारी दी. (नीचे भी पढे़ं)

उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को राजनगर के मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में इन अपराधियों द्वारा की घटना को अंजाम दिया गया, जिसके बाद कांड दर्ज कर तकनीती सहयोग से तीन नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं इसके पास से अन्य चोरी कांड के सामान भी जब्त किये गये है. सुजित शर्मा पर 33 मामले दर्ज है. सभी अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि ये सभी मिलकर एक “कालू सरदार गैंग” नामक गैंग बनाया गया जिसका मुखिया सुजित कुमार शर्मा उर्फ पुरी उर्फ कालू सरदार हैं. इनके द्वारा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला – खरसावां, पश्चिम सिंहभूम एवं पड़ोसी राज्य ओडिशा के मयूरभंज जिला में अलग – अलग स्थानों पर ताला तोड़कर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देते थे और पुलिस से बचने के लिए स्थान बदल – बदल कर छिपकर रहते थे. फिलहाल हिस्ट्रीशीटर को जेल और नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है.



