जमशेदपुर : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स, कोलकाता चैप्टर ने अपने डायमंड जुबिली वर्ष के उपलक्ष्य में मेटल्स एट ग्रीन डॉट इन सम्मेलन का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार के प्रमुख विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के मेटलर्जिकल और मैटीरियल्स क्षेत्रों में सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण-अनुकूल प्रयासों को गति प्रदान करना था. प्राइड प्लाजा होटल, कोलकाता में आयोजित इस सम्मेलन में कार्बन उत्सर्जन में कमी, स्वच्छ तकनीक, सर्कुलर इकॉनमी, अपशिष्ट मूल्यवर्धन, ऊर्जा दक्षता और सस्टेनेबल जल प्रबंधन जैसी तात्कालिक प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला गया. (नीचे भी पढ़ें)

उद्घाटन सत्र में कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें टाटा स्टील के वीपी ऑपरेशंस सह कांफ्रेंस चेयरमैन चैतन्य भानु मुथ्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. वहीं, कार्यक्रम में वीपी सेफ्टी राजीव मंगल, आइआइएम कोलकाता के चेयरमैन डॉ. तन्मय भट्टाचार्य, आइआइएम के सेक्रेटरी जेनरल ब्रिगेडियर अरुण गांगुली, आइआइटी खड़गपुर के मेटलर्जिकल एवं मैटेरियल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो शिवब्रत सिंह, एचसीएल के माइनिंग एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर उमेश सिंह, सुरजीत के. दत्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे. उद्घाटन सत्र में कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें टाटा स्टील के वीपी ऑपरेशंस सह कांफ्रेंस चेयरमैन चैतन्य भानु मुथ्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. वहीं, कार्यक्रम में वीपी सेफ्टी राजीव मंगल, आइआइएम कोलकाता के चेयरमैन डॉ. तन्मय भट्टाचार्य, आइआइएम के सेक्रेटरी जेनरल ब्रिगेडियर अरुण गांगुली, आइआइटी खड़गपुर के मेटलर्जिकल एवं मैटेरियल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो शिवब्रत सिंह, एचसीएल के माइनिंग एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर उमेश सिंह, सुरजीत के. दत्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में कार से 44 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, देखिए – video

इसमें चार तकनीकी सत्रों के दौरान, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, जेएसएल (पूर्व में जेएसपीएल), हिंडाल्को, एएम, एनएस इंडिया, आइआइटी खड़गपुर, एनआइटी राउरकेला, बीआइएस, पेन स्टेट यूनिवर्सिटी, जादवपुर विश्वविद्यालय और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के विशेषज्ञों द्वारा 18 विचारोत्तेजक भाषण दिए गए. इस दौरान प्रस्तुतियों में ग्रीन आयरनमेकिंग और स्वच्छ कोयला तकनीक, डिजिटलीकरण और महत्वपूर्ण खनिज, ई-वेस्ट रिकवरी और सर्कुलर मेटेरियल्स, वाटर न्यूट्रिलिटी आदि पर फोकस किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

हरित भारत के लिए सहयोगात्मक मार्ग विषय पर आयोजित एक उच्च स्तरीय पैनल चर्चा में उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग के महत्व को रेखांकित किया गया. साथ ही, सस्टेनेबल आयरन मेकिंग और स्क्रैप-आधारित मेकिंग प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत नीति निर्धारण की आवश्यकता पर भी बल दिया गया. प्रमुख उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के नेतृत्व वाली एक उच्च-स्तरीय आयोजन और सलाहकार समिति द्वारा संचालित यह सम्मेलन एक समापन सत्र के साथ संपन्न हुआ. इसमें भारतीय धातुकर्म क्षेत्र के लिए अधिक हरित और अधिक सुदृढ़ भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया गया.


















