चाकुलिया: सोमवार की सुबह चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के खड़ियासोल और धालभूमगढ़ प्रखंड के पहाड़पुर गांव के बीच स्थित चांडिल मुख्य बांयी नहर में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान धालभूमगढ़ प्रखंड के पहाड़पुर गांव निवासी शत्रुध्न हांसदा (50) के रूप में की गई है. (नीचे भी पढ़े)
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल घाटशिला भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




