
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव में आयोजित एक पारंपरिक सामाजिक सदभाव बैठक में सम्मिलित हुए.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का नेमरा के ग्रामीणों ने परम्परा के अनुरूप हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया. (नीचे भी पढ़े)

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का नेमरा आगमन पर रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.




